[HD] Rajasthan Map District Wise in Hindi : राजस्थान राज्य का ज़िलों सहित मानचित्र

[HD] Rajasthan Map District Wise in Hindi : राजस्थान राज्य का ज़िलों सहित मानचित्र

Rajasthan Map District Wise in Hindi:- भारत में कुल 29 राज्य और 7 केंद्र शासित प्रदेश है। जिनमें से क्षेत्रफल के अनुसार भारत का सबसे बड़ा राज्य राजस्थान है।

आज के इस लेख में आपको Rajasthan Map से जुडी सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। बहुत से लोग इंटरनेट पर रोजाना Rajasthan Ka Map के बारे में खोजते है।

लेकिन इंटरनेट पर मौजूद अपर्याप्त जानकारी के कारण उन्हें अपनी खोज के परिणाम नहीं मिल पाते है। इसीलिए आज हम यह लेख आपके लिए लेकर आये है।

जिसमें आपको Rajasthan Map, Rajasthan District Map, Rajasthan Ka Map, Rajasthan Political Map, Rajasthan Tourist Map, Rajasthan Road Map, Rajasthan Railway Map, Rajasthan State Map की Images उनकी जानकारी सहित प्रदान की गई है।

बहुत सी परीक्षाओं में भी Rajasthan Map के बारे में प्रश्न पूछे जाते है। उन विद्यार्थियों के लिए भी यह लेख अत्यंत उपयोगी साबित होने वाला है।

अतः आपसे निवेदन है कि इस लेख को अंत तक पढ़े और राजस्थान का मानचित्र के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी प्राप्त करें। आशा करते है कि यह लेख आपके लिए काफ़ी उपयोगी साबित होगा।

CONTENTS

Rajasthan Map District Wise in Hindi

Rajasthan Map in Hindi
Rajasthan Map in Hindi

क्षेत्रफल के अनुसार राजस्थान भारत का सबसे बड़ा राज्य है। राजस्थान राज्य की राजधानी गुलाबी नगरी जयपुर है। राजस्थान राज्य में कुल 33 जिलें शामिल है।

राजस्थान के पश्चिमी क्षेत्र में पाकिस्तान, दक्षिणी-पश्चिमी क्षेत्र में गुजरात, दक्षिणी-पूर्वी क्षेत्र में मध्यप्रदेश, उत्तरी क्षेत्र में भारत का पंजाब, उत्तरी-पूर्वी क्षेत्र में उत्तरप्रदेश और हरियाणा राज्य मौजूद है।

राजस्थान राज्य का कुल क्षेत्रफल 3,42,239 वर्ग किलोमीटर (132139 वर्ग मील) है। सन 2020 की गणना के अनुसार राजस्थान की साक्षरता दर 79.68% हैं।

राजस्थान की भौगोलिक विशेषताओं की बात की जाये तो, राजस्थान के पश्चिमी क्षेत्र में थार मरुस्थल और घग्गर नदी का अंतिम किनारा है।

विश्व की सबसे प्राचीन श्रेणियों में सबसे प्रमुख अरावली पर्वतमाला श्रेणी राजस्थान की इकलौती पर्वतश्रेणी है। राजस्थान की अरावली पर्वतमाला एक पर्यटन का केन्द्र है।

यहाँ पर देश-विदेश से अनेकों पर्यटक आते है। यह पर्वतमाला माउंट आबू और विश्व प्रसिद्द दिलवाड़ा मंदिर से मिलती है।

राजस्थान के पूर्वी क्षेत्र में 2 बाघ अभयारण्य (रणथम्भौर एवं सरिस्का बाघ अभयारण्य) हैं। जबकि भरतपुर के पास ही केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान है।

जो साइबेरिया से आने वाले सारसों और स्थानीय प्रजाति के पक्षियों के संरक्षित-आवास के रूप में तैयार किया गया है।

सन 1985 में केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान को यूनेस्को ने विश्व धरोहर का दर्जा प्रदान किया था। विश्व धरोहर का दर्जा प्राप्त करने वाला यह एकमात्र अभ्यारण्य है। राजस्थान का एक नया संभाग बना है, जो कि भरतपुर है।

राजस्थान राज्य के सभी जिलों के मानचित्र

अजमेर ज़िले का मानचित्र

Ajmer District Map in Hindi
  • अजमेर जिला उत्तर भारत का सबसे पहला पूर्ण साक्षर जिला है।
  • अजमेर जिले की स्थापना चौहान वंश के राजा अजयराज ने की थी।
  • अजमेर के किले को राजस्थान का जिब्राल्टर गढ़ बिठली कहा जाता है।
  • दोराई औरंगजेब द्वारा उत्तराधिकार का युद्ध यहां जीता गया था।
  • अजमेर को राजस्थान का हृदय कहा जाता है।
  • ढाई दिन का झोपड़ा भी अजमेर जिले में स्थित है।
  • अजमेर में ख्वाज़ा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह स्थित है।

अलवर ज़िले का मानचित्र

Alwar District Map in Hindi
  • अलवर ज़िले में 80 खंभों की मूसी महारानी की छतरी है।
  • अलवर ज़िला पूर्ण रूप से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में शामिल है।
  • सर्वाधिक औद्योगिक इकाइयाँ अलवर जिले में स्थित है।
  • अलवर जिले का निर्माण राजा राव प्रताप सिंह ने करवाया था।

बांसवाडा ज़िले का मानचित्र

Banswara District Map in Hindi
  • बांसवाड़ा को 100 द्वीपों का शहर कहा जाता है।
  • बांसवाडा को आदिवासियों का शहर भी कहा जाता है।
  • कंठल प्रतापगढ़ से बांसवाड़ा जिले में माही नदी के किनारे का क्षेत्र शामिल है।
  • बांसवाड़ा जिले में माही जल विद्युत परियोजना की शुरुआत हुई थी।

बारां ज़िले का मानचित्र

Baran District Map in Hindi
  • बारां जिले में सबसे अधिक सहरिया जनजाति मौजूद है।
  • बारां ज़िले में भिंड देवरा मिनी खजुराहो स्थल मौजूद है।
  • बारां ज़िले में कपिलधारा तीर्थ स्थल मौजूद है।

बाड़मेर ज़िले का मानचित्र

Barmer District Map in Hindi
  • मंगला शक्ति एवं ऐश्वर्या तेल क्षेत्र बाड़मेर ज़िले में स्थित है।
  • बाड़मेर ज़िला सबसे अधिक पशुधन वाला जिला है।
  • बाड़मेर, राजस्थान का सबसे अधिक बाजरा उत्पादक जिला है।
  • बाड़मेर में अजरक प्रिंट छप्पन की पहाड़ियां और नाकोड़ा पर्वत स्थित है।

भरतपुर ज़िले का मानचित्र

Bharatpur District Map in Hindi
  • भरतपुर में महाराजा सूरजमल द्वारा निर्मित लोहागढ़ दुर्ग मौजूद है।
  • सन 1804 में लॉर्ड लेक भी महाराजा रणजीत सिंह के समय आक्रमण करने पर नहीं कर सका था। तभी से यह गढ़ लोहागढ़ कहलाता है।
  • भरतपुर में स्थित जवाहर बुर्ज, महाराजा जवाहर सिंह की दिल्ली विजय का प्रतीक है।

भीलवाड़ा ज़िले का मानचित्र

Bhilwara District Map in Hindi
  • भीलवाड़ा के टेक्सटाइल सिटी होने के कारण इस ज़िले को राजस्थान का मैनचेस्टर कहा जाता है।
  • भीलवाड़ा जिले में सबसे अधिक अभ्रक पाया जाता है।
  • भीलवाड़ा का सबसे प्रसिद्द उद्योग अभ्रक ईट उद्योग है।
  • भीलवाड़ा में सबसे अधिक सूती कपड़ो के कारख़ाने मौजूद है।

बीकानेर ज़िले का मानचित्र

Bikaner District Map in Hindi
  • बीकानेर में स्थित जूनागढ़ किले का निर्माण राजा रायसिंह ने करवाया था।
  • भांडाशाह जैन मंदिर भी बीकानेर में ही मौजूद है। इस मंदिर के निर्माण के समय इसकी नींव में घी का प्रयोग किया गया था।
  • बीकानेर ज़िले की स्थापना राव बिका ने की थी।
  • बीकानेर में राजस्थान राज्य अभिलेखागार का मुख्यालय स्थित है।

बूंदी ज़िले का मानचित्र

Bundi District Map in Hindi
  • बूंदी में राव अनिरुद्ध द्वारा निर्मित 84 खंभों की छतरी स्थित है।
  • बूंदी ज़िले में तारागढ़ का किला, राजमहल गढ़ पैलेस, बादल महल, अनिरुद्ध महल, रतन दौलत आदि स्थित है।
  • बूंदी को बावरियों का शहर के नाम से भी जाना जाता है।
  • बूंदी में प्रसिद्ध कजली तीज का मेला लगता है।

चित्तौड़गढ़ ज़िले का मानचित्र

Chittorgarh District Map in Hindi
  • चित्तौड़गढ़ का प्रसिद्ध किला मेसा पठार पर स्थित है।
  • चित्तौड़गढ़ के किले का निर्माण चित्रांगद मौर्य ने करवाया था।
  • चित्तौड़गढ़ में जैन कीर्ति स्तंभ स्थित है। जिसका निर्माण जीजा ने करवाया था।
  • काला सोना और अफीम की पैदावार सबसे अधिक चित्तौड़गढ़ जिले में होती है।

चुरू ज़िले का मानचित्र

Churu District Map in Hindi
  • चुरू ज़िले का निर्माण चूड़ा जाट ने किया था।
  • चुरू जिले में एक भी नदी मौजूद नहीं है।
  • चुरू ज़िले में दुधवाखारा प्रसिद्ध किसान आंदोलन हुआ था।
  • चुरू को सबसे कम वन क्षेत्र वाले ज़िले के नाम से जाना जाता है।

दौसा ज़िले का मानचित्र

Dausa District Map in Hindi
  • दौसा ज़िला कच्छवाहा शासकों की प्रथम राजधानी था।
  • दौसा ज़िले में झांझीरामपुरा झांझेश्वर महादेव का मंदिर मौजूद है।
  • दौसा में हींगवा नाथ सम्प्रदाय का प्रसिद्ध स्थल मौजूद है।
  • दौसा ज़िले में गुढा का किला और गीजगढ़ का किला स्थित है।
  • दौसा ज़िले में देवगिरी पहाड़ी स्थित है।

धौलपुर ज़िले का मानचित्र

Dhaulpur District Map in Hindi
  • धौलपुर क्षेत्रफल की दृष्टि से राजस्थान का सबसे छोटा ज़िला है।
  • धौलपुर ज़िले की स्थापना धवल देव ने की थी।
  • धौलपुर ज़िले में आईटेक प्रिंसिजन ग्लास फैक्ट्री स्थित है।

डूंगरपुर ज़िले का मानचित्र

Dungarpur District Map in Hindi
  • डूंगरपुर ज़िले में रानी प्रीमल देवी द्वारा निर्मित नौलखा बावडी स्थित है।
  • डूंगरपुर ज़िले की स्थापना सन 1458 ई. में डूंगरसिंह ने की थी।
  • डूंगरपुर में आसकरण द्वारा निर्मित चतुर्भुज जी का मंदिर और उदयसिंह द्वारा निर्मित उदयविलास महलउदयबाव बावडी है।
  • डूंगरपुर ज़िले में विजयसिंह द्वारा निर्मित एडवर्ड समुद्र स्थित है।
  • डूंगरपुर ज़िले में विजयराज राजेश्वर मंदिर स्थित है।
  • डूंगरपुर में एक थम्बिया महल स्थित है।

हनुमानगढ़ ज़िले का मानचित्र

Hanumangarh District Map in Hindi
  • हनुमानगढ़ ज़िले में घग्घर नदी बहती है।
  • हनुमानगढ़ ज़िले को 12 जुलाई 1994 को श्रीगंगानगर से अलग करके राजस्थान का 31वां ज़िला बनाया गया था।
  • हनुमानगढ़ में बीकानेर के महाराजा रामसिंह द्वारा निर्मित भद्रकाली मंदिर स्थित है।
  • हनुमानगढ़, राजस्थान का सर्वाधिक कपास उत्पादक जिला है।
  • हनुमानगढ़ में सन 285 ई. में यादव वंशज भट्टी के पूत्र भूपत द्वारा निर्मित भटनेर का किला स्थित है।
  • इन्दिरा गाँधी नहर परियोजना रावतसर शाखा इसकी 9 मुख्य शाखाओं में पहली शाखा जो बांयी तरफ से निकाली गई है शेष दांयी तरफ से है।
  • हनुमानगढ़ में चौधरी कुंभाराम लिफ्ट नहर की शुरूआत हुई थी।

जयपुर ज़िले का मानचित्र

Jaipur District Map in Hindi
  • जयपुर ज़िले की स्थापना, जयपुर के शासक महाराजा सवाई जयसिंह द्वितीय ने की थी।
  • जयपुर शहर की वास्तुकला का निर्माण वास्तुकार विद्याधर भट्टाचार्य ने की थी।
  • राजस्थान राज्य में सबसे पहले मेट्रो ट्रेन प्रोजेक्ट का शुभारंभ जयपुर से हुआ था। 
  • विश्व का सबसे पहला होम्योपैथिक विश्वविद्यालय, जयपुर में स्थित है। 
  • जयपुर में घाट की गुणी सुरंग परियोजना की शुरुआत हुई थी।
  • जयपुर में सबसे अधिक गलीचों का निर्माण किया जाता है।
  • जयपुर में राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड का मुख्यालय स्थित है।    
  • जयपुर में स्थित सीतापुरा, देश का प्रथम निर्यात संवर्धन औद्योगिक पार्क है।
  • जयपुर में कूकस इलेक्ट्रॉनिक हार्डवेयर टेक्नोलॉजी पार्क मौजूद है।
  • जयपुर में पानी के कैप्सन मीटर का कारखानासिटी पैलेस, चंद्रमहल, सुखनिवास महल आदि स्थित है।

जैसलमेर ज़िले का मानचित्र

Jaisalmer District Map in Hindi
  • जैसलमेर ज़िले की स्थापना राव जैसलदेव भाटी ने की थी।
  • जैसलमेर, पाकिस्तान के साथ सबसे लम्बी अन्तर्राष्ट्रीय सीमा वाला जिला है। जिसकी लम्बाई 464 किलोमीटर है।
  • विश्व धरोहर मे शामिल सोनार किला और त्रिकूटगढ जैसलमेर में स्थित है।
  • जैसलमेर न्यूनतम जनघनत्व वाला जिला है।
  • जैसलमेर में सर्वाधिक दशकीय जनसंख्या वृद्धि होती है।
  • जैसलमेर सर्वाधिक विपरीत लिंगानुपात वाला जिला है।
  • जैसलमेर मे पलाया झील स्थित हैं।

जालौर ज़िले का मानचित्र

Jalore District Map in Hindi
  • जालौर में अलाउद्दीन खिलजी की मस्जिद और राजस्थान की सबसे प्राचीन मस्जिद स्थित है।
  • जालौर में तोपखाना परमार राजा भोज द्वारा बनवाईं गई सरस्वती कण्ठाभरण पाठशाला मौजूद है।
  • जालौर में सोनगरा चौहान शासकों की कुलदेवी मोदरां महोदरी (आशापूरी) माता का मंदिर स्थित है।

झालावाड़ ज़िले का मानचित्र

Jhalawar District Map in Hindi
  • झालावाड़ रियासत का गठन अँग्रेजों द्वारा सन 1838 में महारावल झाला मदनसिंह के लिए किया गया था।
  • झालावाड़ में ही किसान सहकारी क्रेडिट का राज्य स्तरीय शुभारम्भ किया गया था।
  • कोटा के राव मुकुन्दसिंह द्वारा निर्मित अबली मीणी का महल झालावाड़ के दर्रा अभयारण्य में स्थित है।

झुंझुनू ज़िले का मानचित्र

Jhunjhunu District Map in Hindi
  • झुंझुनू ज़िले में कमरुद्दीन शाह की दरगाह स्थित है।
  • झुंझुनू ज़िले में मनसा माता का मंदिर स्थित है।
  • झुंझुनू ज़िले की स्थापना झूंझा जाट के नाम पर हुआ था।
  • झुंझुनू में बादलगढ़, चंचलनाथ का टीला, और नवाब रूहेलखाँ का मकबरा स्थित है।
  • झुंझुनू ज़िले में नेतका टीला भी मौजूद है।
  • झुंझुनू ज़िले में महाराजा भोपालसिंह द्वारा निर्मित खेतडी महल, लखनऊ जैसी भूलभुलैया व जयपुर के हवामहल की झलक के कारण शेखावाटी का हवामहल कहा जाता है।

जोधपुर ज़िले का मानचित्र

Jodhpur District Map in Hindi
  • जोधपुर ज़िले में काजरी – केन्द्रीय मरूक्षेत्र अनुसंधान संस्थान स्थित है।
  • जोधपुर में मेहरानगढ़ दूर्ग (मोरध्वज और गढ़ चिंतामणी) स्थित है।
  • जोधपुर की स्थापना सन 1459 ई. में राठौड़ शासक राव जोधा द्वारा की गई थी।
  • जोधपुर में प्रतिहार शासक बालक राव द्वारा निर्मित बालसमन्द झील स्थित है।
  • जोधपुर में कोलूमण्ड पाबूजी का जन्म स्थल है।
  • जोधपुर ज़िले में अजीत भवन राज्य का पहला हेरिटेज हॉटल है।
  • बादला ( जिंक धातु का बना बर्तन ) जोधपुर का प्रसिद्ध है।

करौली ज़िले का मानचित्र

Karauli District Map in Hindi
  • करौली, 19 जुलाई 1997 को सवाई माधोपुर से अलग होकर 32वां जिला बना।
  • करौली में अंजनी माता का मंदिर (हनुमानजी को स्तनपान कराते हुए मूर्ति) है।
  • करौली में महाराजा हरबक्षपाल द्वारा निर्मित हरसुख विलास और सफेद चंदन के वृक्षों का उद्यान स्थित है।
  • करौली में बृज बहादुर द्वारा निर्मित मण्डरायल का किला स्थित है। इसे ग्वालियर दुर्ग की कुंजी भी कहते है।

कोटा ज़िले का मानचित्र

Kota District Map in Hindi
  • कोटा में वर्द्धमान महावीर विश्वविद्यालय राजस्थान राज्य का एकमात्र खुला विश्वविद्यालय है।
  • कोटा में राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय भी मौजूद है।
  • राजस्थान राज्य का सर्वाधिक साक्षरता वाला ज़िला कोटा है।
  • कोटा ज़िला दशहरे का मेला के लिए प्रसिद्ध है।
  • कोटा में सेम्कोर ग्लास लिमिटेड है।
  • कोटा ज़िले में हाडौती यातायात प्रशिक्षण पार्क मौजूद है।
  • कोटा में सावन भादो परियोजना का उद्घाटन हुआ था।
  • कोटा में दार्शनिक स्थल, जैसे:- उम्मेद भवन महल, जग मंदिर, अमर निवास, और छत्र महल मौजूद है।

नागौर ज़िले का मानचित्र

Nagaur District Map in Hindi
  • नागौर में मातासुख-कस्वाऊ लिग्नाइट की खानें मौजूद है।
  • नागौर में हसोलाव नवल सम्प्रदाय के प्रवर्तक संत नवलदास जी का जन्म स्थल मौजूद है।
  • नागौर को जांगलदेश की राजधानी कहा जाता है।
  • नागौर में जिप्सम के भण्डार पर्याप्त मात्रा में पाए जाते है। 
  • नागौर में अमरसिंह राठौड़ की छतरी स्थित है।
  • नागौर में अकबर द्वारा निर्मित शुक्र तालाब मौजूद है।
  • नागौर में लाखोलाव तालाब पानमैंथी उत्पादन, भुजिया उद्योग, हस्त निर्मित औजार आदि किया जाता है।

पाली ज़िले का मानचित्र

Pali District Map in Hindi
  • पाली में गीतमेश्वर सूकडी नदी के किनारे, मीणा जनजाति के इष्टदेव, भूरिया बाबा , मीणा समुदाय पूर्वजों की अस्थियां सूकडी नदी में विसर्जित करते हैं।
  • पाली में फोरेंसिक साइंस लैब (विधि विज्ञान प्रयोगशाला) स्थित है।
  • पाली में फालना जैन स्वर्ण मंदिर स्थित है।
  • पाली में सिरियारी जैन श्वेतांबर तरापंथियों का प्रमुख तीर्थ स्थित है। 
  • पाली में भद्रावन थोरियम खनिज क्षेत्र मौजूद है।
  • पाली में नानाकराब टंगस्टन खनिज क्षेत्र मौजूद है।
  • पाली में खिरची मारवाड़ बायोमास संयंत्र मौजूद है।

प्रतापगढ़ ज़िले का मानचित्र

Pratapgarh District Map in Hindi
  • प्रतापगढ़ ज़िले की स्थापना 26 जनवरी 2008 को हुई थी। 
  • राजस्थान का सबसे युवा जिला (33 वां जिला) प्रतापगढ़ है। छोटी सादडी, अरनोद (चित्तौडगढ), धरियावाद (उदयपुर), पीपल खूंट (बांसवाड़ा) को मिलाकर इस ज़िले का निर्माण हुआ था।
  • प्रतापगढ़ में थेवाकला कांच पर सोने का सूक्ष्म चित्रांकन विश्व मे एकमात्र राजसोनी परिवार के पुरूषों द्वारा किया जाता है।

राजसमंद का मानचित्र

Rajsamand District Map in Hindi
  • राजसमंद झील मेवाड़ के इतिहास का विश्व का सबसे बड़ा शिलालेख है।
  • राजसमंद में दिवेर युद्ध स्थल स्थित है। जिसे कर्नल टोड ने मेवाड का मेराथन कहा था।

सवाई माधोपुर का मानचित्र

Sawai Madhopur District Map in Hindi
  • सवाई माधोपुर की स्थापना जयपुर नरेश माधोसिंह प्रथम ने की थी। 
  • सवाई माधोपुर में सर्वाधिक बीहड़ भूमि का प्रसार है।
  • सवाई माधोपुर में अमरूद मंडी मौजूद है।
  • सवाई माधोपुर में बेन्टोनाइट खनिज क्षेत्र बहुतायत मात्रा में मौजूद है।
  • सपाड़ सवाई माधोपुरकरौली का मध्यप्रदेश को स्पर्श करता हुआ क्षेत्र कहलाता है।

सीकर का मानचित्र

Sikar District Map in Hindi
  • सीकर की स्थापना राव शिव सिंह ने की थी।
  • सीकर काशी का बास बजाज उद्योग समूह के संस्थापक जमनालाल बजाज का जन्म स्थान है।
  • डूंगजी व जवाहर जी अंग्रेजों से लोहा लेने वाले व्यक्ति सीकर ज़िले के निवासी थे।

सिरोही का मानचित्र

Sirohi District Map in Hindi
  • सिरोही में विट्ठल भगवान का मंदिर स्थित है।
  • सिरोही में राजस्थान का सबसे ऊँचा पठार उड़िया पठार स्थित है।
  • अरावली पर्वतमाला दक्षिण-पश्चिम में सिरोही जिले से प्रारम्भ होकर उत्तर-पूर्व की और जाती है।
  • सिरोही क्षेत्र की पहाडियों का स्थानीय नाम भाकर है। जिसका निर्माण वसन्ती दुर्ग कुम्भा द्वारा किया गया था।  
  • सिरोही में रामपुर बायोमास संयंत्र मौजूद है।

श्री गंगानगर का मानचित्र

Sri Ganganagar District Map in Hindi
  • श्री गंगानगर में राजस्थान का छठा शुष्क बंदरगाह मौजूद है।
  • श्री गंगानगर किन्नू और अंगूर का सबसे अधिक उत्पादक ज़िला है।
  • श्री गंगानगर ज़िले में राजस्थान राज्य में सूर्य की किरणों का सर्वाधिक तिरछापन होता है।
  • श्री गंगानगर में श्री गंगानगर सहकारी कॉटन कॉम्पलेक्स है।
  • श्री गंगानगर में गजल गायक जगजीत सिंह का जन्म स्थल भी मौजूद है।
  • श्री गंगानगर ज़िले को बीकानेर के शासक महाराजा गंगासिंह द्वारा बसाया गया था। 
  • श्री गंगानगर का पूर्व नाम रामनगर था।
  • श्री गंगानगर में इंदिरा गाँधी नहर परियोजना की सूरतगढ़अनूपगढ़ निकाली गई हैं।
  • श्री गंगानगर, राजस्थान का सर्वाधिक गेहूँ उत्पादक जिला, सर्वाधिक गन्ना उत्पादक,अन्न का कटोरा और बागानों को भूमि कहा जाता है।
  • श्री गंगानगर ज़िले में सन 1927 ईं. में महाराजा गंगासिंह ने गंगनहर का निर्माण करवाया था।
  • श्री गंगानगर में कंवरसेन लिपट नहर द्वारा पेय जलापूर्ति की जाती है।

टोंक का मानचित्र

Tonk District Map in Hindi
  • टोंक में मौलाना अब्दुल कलाम आजाद अरबी-फारसी शोध संस्थान (कसरे इल्म) मौजूद है।
  • टोंक में नवाब वजीउहौला खाँ द्वारा निर्मित सुनहरी कोठी स्थित है।
  • टोंक में चार बैत लोक गायन शैली मौजूद है।
  • लावा ठिकाना टोंक का ही भाग था।
  • टोंक ज़िला ऊँटों की कुर्बानी (बली) के रूप में चर्चित है।

उदयपुर का मानचित्र

Udaipur District Map in Hindi
  • उदयपुर में माणिक्यलाल आदिम जाति शोध संस्थान स्थित है। 
  • उदयपुर ज़िले में राजस्थान राज्य का प्रथम योग कॉलेज स्थित है। 
  • उदयपुर में राजस्थान साहित्य अकादमी (1958) स्थित है।
  • उदयपुर का पूर्ववर्ती नाम गिहलोट है।
  • भक्ति शर्मा इंग्लिश चैनल पार करने वाली राजस्थान की प्रथम तैराक उदयपुर की निवासी है। 
  • उदयपुर में गुलाब बाग मौजूद है।
  • उदयपुर, राजस्थान का सबसे अधिक पन्ना उत्पादक जिला है।
  • उदयपुर में भारतीय प्रबंध संस्थान (IIM) मौजूद है। 
  • उदयपुर में यूरेनियम के भंडार स्थित हैं। 
  • उदयपुर में मछला मगरा चारों तरफ फैली मछली के आकार की पहाडियां मौजूद है।

Information About Rajasthan in Hindi

राजधानीजयपुर
गठन की तिथि30/03/49
राज्यपालकालराज मिश्र
मुख्यमंत्रीअशोक गहलोत
पर्यटकों के आकर्षणमाउंट आबू, जयपुर पैलेस, हवा महल, जैसलमेर का किला, रणथंभौर और पुष्कर
त्योंहारतीज, गणगौर त्योहार, बीकानेर त्योहार और मारवाड़ त्योहार
प्रमुख नृत्य और संगीत रूपघूमर और कालबेलिया नृत्य; कठपुतली कठपुतली थियेटर, भोपा
कला और शिल्पराजस्थानी लघु चित्रों जैसे कांगड़ा, जोधपुर, जयपुर आदि, पिचवी पेंटिंग, हाथ से ब्लॉक प्रिंटिंग. पनिहारी संगीत।
भाषाएँराजस्थानी और हिंदी
क्षेत्रफल342,239 वर्ग किलोमीटर (132,139 वर्ग मील )
जनसँख्या (2011)6,85,48,437
नदियाँलूनी, बनास, काली सिंध और चंबल
वन और वन्यजीव अभयारण्यसरिस्का बाघ अभयारण्य, केवलादेव घना राष्ट्रीय उद्यान, रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान और धावा
राज्य पशुऊँट और चिंकारा
राज्य पक्षीगोडावन
राज्य फूलरोहिंदा
राज्य पेड़खेजड़ी
प्रमुख फसलेंज्वार, दालें, मक्का और चना
Factoidsजयपुर के हाथी महोत्सव में मनुष्यों और हाथियों के बीच रस्साकशी होती है।
ज़िलों की संख्या33

राजस्थान राज्य के सभी ज़िलों के नाम, जनसँख्या और क्षेत्रफल

क्रमांक संख्याज़िलाजनसँख्याक्षेत्रफल
(वर्ग किलोमीटर)
1अजमेर2,584,9138,481
2अलवर3,671,9998,380
3बाँसवाड़ा1,798,1945,037
4बारां1,223,9216,955
5बाड़मेर2,604,45328,387
6भरतपुर2,549,1215,066
7भीलवाड़ा2,410,45910,455
8बीकानेर2,367,74527,244
9बूंदी1,113,7255,550
10चित्तौड़गढ़1,544,39210,856
11चुरू2,041,17216,830
12दौसा1,637,2263,432
13धौलपुर1,207,2933,033
14डूंगरपुर1,388,9063,770
15हनुमानगढ़1,779,65012,645
16जयपुर6,663,97114,068
17जैसलमेर672,00838,401
18जालौर1,830,15110,640
19झालावाड़1,411,3276,219
20झुंझुनू2,139,6585,928
21जोधपुर3,685,68122,850
22करौली1,458,4595,530
23कोटा1,950,4915,446
24नागौर3,309,23417,718
25पाली2,038,53312,387
26प्रतापगढ़868,2314,117
27राजसमंद1,158,2834,768
28सवाई माधोपुर1,338,11410,527
29सीकर2,677,7377,732
30सिरोही1,037,1855,136
31श्री गंगानगर1,969,5207,984
32टोंक1,421,7117,194
33उदयपुर3,067,54913,883
Rajasthan District in Hindi

Frequently Asked Questions (FAQs) About Rajasthan Map

राजस्थान का क्षेत्रफल कितना है?

342239 वर्ग किलोमीटर

राजस्थान की राजधानी क्या है?

जयपुर

राजस्थान राज्य में कुल कितने ज़िले है?

33

निष्कर्ष

अंत में आशा करता हूँ कि यह Rajasthan Map लेख आपको पसंद आया होगा और आपको हमारे द्वारा इस लेख में प्रदान कि गई अमूल्य जानकारी फायदेमंद साबित हुई होगी।

अगर इस Rajasthan Map लेख के द्वारा आपको किसी भी प्रकार की जानकारी पसंद आई हो तो, इस लेख को अपने मित्रो व परिजनों के साथ फेसबुक पर साझा अवश्य करें।

इसके अतिरिक्त यदि आपके मन में Rajasthan Map लेख से संबंधित कोई प्रश्न उठ रहा है? तो आप कमेंट के माध्यम से हमसे पूछ सकते हैं।

हम आपके द्वारा पूछे गए सभी के प्रश्नों का उत्तर देने की पूरी कोशिश करेंगे। भविष्य में भी हम आपके लिए ऐसे ही रोचक व उपयोगी लेख लाते रहेंगे।

अतः आप भविष्य में प्रकाशित होने वाले सभी लेखों कि ताज़ा जानकारी के लिए कृपया हमारे फेसबुक पेज और वेबसाइट को Subscribe कर ले।

ताकि आपको भविष्य में प्रकाशित होने वाले लेखों की ताज़ा जानकारी समय पर प्राप्त हो जाये।

धन्यवाद…

댓글 달기

이메일 주소는 공개되지 않습니다. 필수 필드는 *로 표시됩니다